प्रदर्शन के दौरान फायरिंग के सवाल पर सीवान पुलिस की सफाई, जवान सस्पेंड जबकि जख्मी...

सीवान: नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरुद्ध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली समेत देश के कई शहरों में छात्रों ने आंदोलन किया। छात्रों के आंदोलन के दौरान करीब सभी जगहों पर असमाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया और पुलिस पर हमले समेत कई अन्य गैरकानूनी हरकतें की। छात्रों के आंदोलन के दौरान पटना दिल्ली समेत कई जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी की लेकिन किसी बीच सीवान से एक वीडियो सामने आया जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने छात्रों पर एके 47 से फायरिंग की थी जिसमें 3 व्यक्ति जख्मी हो गए।

अब इस मामले में पुलिस की तरफ से सफाई सामने आई है। मामले को लेकर सीवान के एसपी पूरन झा ने बताया कि छात्रों के उग्र आंदोलन के दौरान पुलिस की तरफ से शहर के जेपी चौक के समीप 4 राउंड हवाई फायरिंग की गई थी। फायरिंग करने वाले जवान की पहचान कर उसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं उन्होंने पुलिस की फायरिंग में तीन लोगों के जख्मी होने के मामले में बताया कि जख्मी दो व्यक्ति मो आरिफ और आकाश कुमार फायरिंग वाले स्थान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हाफिज चौक पर जख्मी हुए थे जबकि तीसरा जख्मी बुलेट कुमार गौर करीब दो किलोमीटर दूर ट्रैफिक थाना के समीप घायल हालत में पाया गया था।

एसपी ने बताया कि तीनों घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सभी लोग खतरे से बाहर हैं। इसी के साथ एक युवक मो आरिफ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एसपी ने बताया कि जख्मी तीनों व्यक्ति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment