पुलिस छावनी में तब्दील हुआ सुल्तानपुर का तिकोनिया पार्क, यूट्यूबर के समर्थन में जुटी भीड़

सुल्तानपुर (उप्र): शहर के तिकोनिया पार्क के आसपास शुक्रवार सुबह से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देखते ही देखते पार्क पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुबह से ही पार्क के मुख्य गेट और आसपास के इलाके में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। खुफिया इनपुट के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौजूद है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment