दामोदरपुर से बैरिया रेलवे गुमटी तक जर्जर सड़क का हुआ निर्माण, विधायक ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत संरचना के विकास को गति देने की दिशा में विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार की पहल पर दामोदरपुर की जर्जर सड़क का निर्माण पूरा हो गया। सोमवार को विधायक ने दामोदरपुर ईदगाह चौक से बैरिया रेलवे गुमटी तक जाने वाली पक्की सड़क का उद्घाटन किया। सड़क निर्माण पूरा होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने विधायक का फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

 विधायक ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। स्कूली बच्चों के साथ व्यवसायियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण की पहल की गई। यह सड़क मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग से जुड़ती है और कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से आवागमन, शिक्षा, व्यापार और दैनिक गतिविधियों में सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग पश्चिमी के तहत कराया गया है। इसकी गुणवत्ता की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही थी। मौके पर इरफान अहमद दिलकश, रमेश शर्मा, राकेश कुमार, मनीष कुमार, संजय सिंह, संतोष ठाकुर, सुरेश चौधरी, गौतम गुप्ता, राज किशोर साह, जुनैद हसन, राजीव ठाकुर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment