फतुहा में 15वीं वित्त आयोग से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन, 16वीं वित्त आयोग की योजनाओं पर हुई चर्चा

पटना: पटना के फतुहा प्रखंड के मौजीपुर पंचायत अंतर्गत मौजीपुर गांव में 15वीं वित्त आयोग की 12 लाख 81 हजार रुपये की लागत से निर्मित मिट्टी भराई एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री एवं बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड प्रमुख और बीडीओ ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव धरातल पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इससे पूर्व प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा, बीपीआरओ एवं सीडीपीओ ने प्रखंड प्रमुख तथा उपप्रमुख का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही 16वीं वित्त आयोग के तहत संचालित होने वाली विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment