महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्णिया जिला के नगर आयुक्त कुमार मंगलम अपने धर्मपत्नी के साथ पहुंचे गोरखनाथ धाम किया पूजार्चना प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा मंदिर के सचिव गुलदस्ता देकर किया स्वागत



जयप्रकाश भगत आजमनगर




महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्णिया जिला के नगर आयुक्त कुमार मंगलम अपनी धर्मपत्नी के साथ आजमनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में उनके आगमन की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया।

मंदिर पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार तथा मंदिर के सचिव पिंटू यादव ने नगर आयुक्त एवं उनकी धर्मपत्नी को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मंदिर समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने बाबा गोरखनाथ के दरबार में क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा के दरबार में पहुंचते ही आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है 

मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे थे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूजा-अर्चना शांतिपूर्वक संपन्न हो रही थी।

  

Related Articles

Post a comment