मुजफ्फरपुर : प्रभाकर हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले सांसद सह मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, बोले - हर हाल में....
- by Raushan Pratyek Media
- 04-Apr-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी निषाद शनिवार को गायघाट के बेरूआ गांव पहुंचे. जहा उन्होंने मृतक प्रभाकर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और संवेदना व्यक्त की.
मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई कर रही है, एसआईटी का गठन हो चुका है,बचें हुए अपराधी जल्दी ही गिरफ्त में होंगे और उचित न्याय मिलेगा.
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शंशाक शेखर चौहान, भाजपा गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह गायघाट पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी, दक्षिणी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रसेनजीत कुमार भोला ,पंचायत अध्यक्ष अजय कुंवर तारानंद सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...


Post a comment