![](https://www.thepratyeknews.com/uploads/IMG-20221128-WA0028.jpg)
![](https://www.thepratyeknews.com/assets/web/images/share.png)
प्रेम जाल में फंसाकर मुस्लिम युवक हिंदू युवती को लेकर फरार
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Nov-2022
- Views
जिले के बनमनखी थाना से लव जेहाद का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर की शाम सात बजे मिलपट्टी वार्ड नंबर 8 निवासी महेश अग्रवाल की बेटी मुदिता को दर्जीपट्टी निवासी जमशेद आलम का बेटा फिरोज प्रेम का झांसा देकर फरार हो गया। इसके बाद मुदिता के घरवालों ने काफी खोजबीन की नाते रिश्तेदारों के यहां पता किया। कुछ पता नहीं चला। इसके पश्चात मुदिता के परिजन जमशेद आलम के घर पर पह़ुंचकर बेटी के बारे में पूछताछ किया। मगर आरोपी फराज के पिता और भाई वकार ने गाली गलौज कर भगा दिया। थकहार कर बनमनखी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी मांग की। यह बात भी सामने आ रही है कि लड़की की मां को आरोपी युवक ने फोन कर धमकी भी दिया। प्रेमी और प्रेमिका के हैदराबाद में होने की बात भी सामने आ रही है। बनमनखी के डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस घटना से संबंधित वीडियो भी खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लड़की अपने प्रेमिका के साथ रहने की बात स्वीकार कर रही है और यह भी बता रही है कि चार साल से प्यार चल रहा था। जिसमें यह कहा जा रहा है कि दोनों के माता पिता इससे नाराज हैं। इस घटना के विरोध में बनमनखी के व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। अब देखना है कि पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती है।
![](https://www.thepratyeknews.com/assets/web/images/share.png)
Post a comment