सांसद पप्पू ने अग्निपीड़ितो के जखम पर मरहम लगाये वहीं दशवी के छात्रों को अर्जुन भवन में भोजना का स्थाई प्रबंध कर मानवता की मिशाल लिख डाली
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिलान्तर्गत बरारी विधान सभा क्षेत्र के कुरसेला में छोटे मझौले दुकानदारों पर आपदा की कहर से मची चीख पुकार के बीच जब कोई मदद को मानवता का साथ नही दिया तभी जन जन के नेता पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कुरसेला हाट में सैकड़ों परिवार की तबाही के मंजर के बीच अचानक पहुंचकर उनके जख्म पर मरहम लगाकर मानवता का परिचय दिया . सांसद के बीच पीड़ीत परिवार आंसु भरे नयनों से उम्मीद भरी निगाहों से देखते हुए मानों कह रहा हो आ गया गरीबों का मसीहा जिसे हम जैसे गरीबों की चिंता है . कुछ तो भला करेगा . तभी सांसद ने आवाज लगाई आप चिंता मत करों आपके आशीर्वाद से मैं यहाँ खड़ा हूँ तो आपकी तकलीफ को दूर करना मेरी पहली जिम्मेदारी है . अग्नि पीड़ितों के दर्द सुनकर सभी सैकड़ों पीड़ितों को आपदा की घड़ी में पाँच हजार नगद सहायता एवं खाता में राशि भेजी गई ताकि पीड़ित परिवार अपना रोजगार को पुनः पटरी पर लाने का प्रयास कर सके . पीड़ीत परिवार एवं स्थानीय लोगों ने सांसद के द्वारा किये जा रहे मानवीय कार्य पर ईश्वर से कामना की . सांसद ने दशवीं के छात्र को पढ़ाई पूरी करने के लिए पूर्णिया अर्जुन भवन में भोजन की व्यवस्था कर इतिहास रच दिया . उहोंने कहा कि बच्चों की दसवीं की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए हर संभव व्यवस्था दी जायेगी . सांसद के कार्यो को लेकर अन्य जनप्रतिनिधि की किरकिरी होती जा रही है .


Post a comment