

मोतिहारी : चीनी मील कर्मचारियो ने वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं को लेकर कामगारों ने दिया धरना
- by Raushan Pratyek Media
- 10-Jan-2023
- Views
मोतिहारी:--सुगौली एचपीसीएल एवं विभिन्न चीनी मिलों में कार्यरत कामगारों के वेतन पुनर्निरीक्षण नही होने के कारण मंगलवार को कामगारों ने सभी चीनी मिलों के गेटों पर एक दिवसीय सत्याग्रह धरना दिया।जिसमे सेंकड़ों की संख्या में कामगारों ने हिस्सा लिया। कामगारों के द्वारा बताया गया कि पिधले वर्ष 13 सितंबर 2022 को कामगारों के वेतन पुनर्निरीक्षण को लेकर तीन दलीय समिति की बैठक हुई थी।पर अब तक कोई कार्रवाई नही हुई और 29 जून 2022 को जारी अधिसूचना को लागू नही किया गया।जिसके विरोध में कामगारों ने सत्याग्रह प्रदर्शन किया। साथ हीं विभाग द्वारा उठाए गए किसी भी तरह के कदम की जानकारी कामगारों को नही दिया गया। जिसके चलते कामगारों मे काफी असंतोष और आक्रोश है।सुगौली एचपीसीएल गेट पर सत्याग्रह धरना में बैठे कामगारों मे मुन्ना खान, अशोक तिवारी,धमेंद्र तिवारी,ओमप्रकाश प्रसाद और लोकेशनाथ मिश्रा सहित अन्य कामगारों ने बताया कि अगले 18 जनवरी को पटना के श्रम संसाधन विभाग नियोजन भवन के सामने अपराहन एक बजें चीनी मील कर्मियों के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।कामगारों ने विभाग से आग्रह है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 29 जून 2022 को जारी अधिसूचना और बिहार की 13 सितंबर 2022 को तीन दलीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय को बिहार के विभिन्न चीनी मीलों में लागु करने की समीक्षा के लिए यथाशीघ्र बैठक बुलाया जाय। जिससे चीनी कामगारों को वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाएं मिल सके।

Post a comment