निशांत कुमार से विधायक अजीत कुमार ने की मुलाकात, संगठन और विकास पर मंथन
- by Raushan Pratyek Media
- 06-Apr-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : रविवार की शाम राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के वरिष्ठ नेता निशांत कुमार और कांटी विधायक ई.अजीत कुमार के बीच अनौपचारिक मुलाकात हुई। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
विधायक श्री कुमार ने बताया कि मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने के उपायों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी अपने विचार साझा किए, जिससे कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्पष्टता बनी.
मुलाकात का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर खुलकर संवाद हुआ, जिससे संगठनात्मक रणनीति को लेकर बेहतर समझ विकसित हुई.
इस दौरान कांटी विधायक ने निशांत कुमार को अगले सप्ताह मुजफ्फरपुर आने का निमंत्रण दिया। निशांत कुमार ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही अपने दौरे की तिथि की जानकारी देने का आश्वासन दिया.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....


Post a comment