फरियादियों से बदतमीजी बर्दास्त नही - नप गए अपर थानाध्यक्ष, SSP ने किया सस्पेंड : पुलिस महकमे में...


मुजफ्फरपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय पत्र जारी कर या सोशल मीडिया के मध्यमा से बार-बार ये फरमान जारी करता है कि थाने में आने वाला हर फरियादी इज्जत और आदर का हकदार है. मगर यहां तो वरीय अधिकारियों के आदेश की धज्जियां उड़ती दिखीं. खाकी वर्दी में तैनात एक पदाधिकारी की बदसलूकी ने उसे सीधे सस्पेंशन की राह पर पहुंचा दिया.


दरअसल मामला मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना की है, जहा बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार पर इल्ज़ाम था कि समस्या लेकर थाना पर पहुंचने वाले आम लोगों से न सिर्फ़ रूखा-सूखा बल्कि शिष्टाचार के दायरे से बाहर जाकर बात करते थे. मामला इतना गरमाया कि शिकायतों का अंबार SSP कांतेश कुमार मिश्रा तक जा पहुंचा और फिर एसएसपी ने सीधा अपर थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया.


सूत्रों की माने तो बेनीबाद थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार का लहजा कड़क ही नहीं, बल्कि कड़वा था जिससे लोगों में नाराज़गी और खौफ दोनों पैदा हो रहा था.


यही वजह रही की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को हल्के में नहीं लिया. जांच की जिम्मेदारी DSP ईस्ट अलय वत्स को सौंपी गई. तहकीकात के दौरान जो हकीकत सामने आई, उसने पूरे महकमे को हिला दिया. रिपोर्ट सीधे एसएसपी के पास पहुंची और फिर बिना देर किए कानूनी करंट दौड़ा दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया.


इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि वर्दी का रौब दिखाकर आम लोगों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं. SSP का ये कदम बाकी पुलिसकर्मियों के लिए सख्त इशारा है कि या तो शिष्टाचार से पेश आइए, वरना कुर्सी हाथ से जाएगी.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट.....

  

Related Articles

Post a comment