जमीन से 20 फीट नीचे होता था अवैध हथियार निर्माण, चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन
- by Manjesh Kumar
- 18-May-2026
- Views
पूर्णिया: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में पुलिस लगातार अपराधिक घटनाओं और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पूर्णिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मौके से पुलिस ने दौरान मौके पर से 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, 14 लोहे का प्लेट, लेथ मशीन, कटर मशीन सहित अन्य साम्रगी को बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हथियार निर्माण कार्य पिछले दो महीनों से पतरी बनाने की मशीन की आड़ में चल रहा था। मामला पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत के हरिपुर गांव के वार्ड संख्या 1 का है जहां सोमवार को अचानक भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।
मौके से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिसकी पहचान मुंगेर के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरबेहरा निवासी मो आफताब आलम, मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी मो अनवर, हरिपुर निवासी मिट्ठू कुमार तथा गब्बर मंडल के रूप में की गई। वहीं अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का मास्टरमाइंड मुंगेर निवासी सूरज बताया जा रहा है । गिरफ्तार मिट्ठू दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता था, जो पिछले माह ही गांव लौटा था। पूछताछ में बताया गया कि यहां पर सिर्फ पिस्टल निर्माण किया जाता था। मिट्ठू कुमार एवं गब्बर कुमार के संरक्षण में गांव में ही अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इटहरी पंचायत में मिनी गन फैक्टरी संचालित की जा रही थी। मौके पर STF एवं स्थानीय थाना के अगुवाई में छापेमारी की गई। मौके पर चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने बताया कि 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, 14 लोहे की प्लेट, लेथ मशीन सहित अन्य साम्रगी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस हर पहलुओं के ऊपर ध्यान बनाए हुई है। बहुत जल्द पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। जमीन के 20 फीट अंदर लेथ मशीन को बैठाए हुए थे, जिस कारण से लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही थी। लोगों को सिर्फ पतरी बनाए जाने की सूचना थी।


Post a comment