मायागंज अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क हादसे में घायल महिला की मौत के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

भागलपुर: बांका जिले में सड़क हादसे में घायल एक महिला की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जेएलएनएमसीएच (मायागंज) अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतका की पहचान बांका जिले के नवादा ओपी क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी खुशबू देवी के रूप में की गई। मृतका के देवर अभिषेक ने बताया कि खुशबू देवी के पैर में गंभीर चोट थी। उनका आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

मृतिका के परिजनों ने कहा कि यदि समय पर और सही इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। खुशबू देवी गांव के दीपक कुमार के साथ मोटरसाइकिल से इलाज कराने जा रही थी। बाइक पर दीपक कुमार की पत्नी रिंकी देवी भी सवार थीं। इसी दौरान एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गएm दीपक कुमार और रिंकी देवी का इलाज धोरैया अस्पताल में चल रहा है, जबकि खुशबू देवी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था, जहां मौत हो गई। इधर बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  

Related Articles

Post a comment