बिहार के नए मंत्रियों को आवंटित कर दिया गया आवास, VIP इलाकों में दिया गया है बंगला, निशांत कुमार...

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी के कैबिनेट के विस्तार के बाद विभाग आवंटित कर दिए गए और सभी मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल भी लिया है और अब इन मंत्रियों को रहने के लिए सरकारी आवास भी आवंटित कर दिया गया। भवन निर्माण विभाग ने सभी मंत्रियों को आवंटित आवास की सूची जारी कर दी है। भवन निर्माण विभाग ने सरकार में 26 पुराने मंत्रियों के आवास को बरकरार रखा है जबकि पहली बार मंत्री बनने वाले को नया बंगला आवंटित किया है। सभी मंत्रियों को हार्डिंग रोड, देशरत्न मार्ग, पोलो रोड तथा स्ट्रैंड रोड में आवास आवंटित किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पटना का चर्चित 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। इस बंगले को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है। योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग स्थित 13/20 डुप्लेक्स बंगला दिया गया है। वहीं पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र को 12 हार्डिंग रोड का आवास मिला है। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता को भी वीआईपी इलाके में बंगले आवंटित किए गए हैं।


सरकार ने कई वरिष्ठ मंत्रियों के पुराने सरकारी आवासों को भी यथावत रखा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव समेत 26 मंत्रियों के आवास में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इन आवासों को 15 अप्रैल 2026 के प्रभाव से नियमित कर दिया है।

  

Related Articles

Post a comment