बेगूसराय में महिला की संदिग्ध मौत, मायके के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल के लोगों ने...

बेगूसराय: बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरो गांव की है। महिला की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं महिला के मायके वाले ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है जबकि स्थानीय लोगों ने पारिवारिक विवाद की वजह से मौत बताई है। मामले को लेकर मृतिका के मायके वाले ने बताया कि खम्हार गांव की रहने वाले रीमा की शादी 6 साल पहले सूरो मुरली टोल के रहने वाले राहुल तांती के साथ हुई थी। उसका 3 साल का एक बेटा भी है जबकि पति राहुल दूसरे राज्य में काम करता है। पत्नी अपने सास-ससुर के साथ घर पर रहती थी। मायके वाले ने बताया कि मृतिका के पति राहुल ने अपने साला को फोन करके बताया कि रीमा सीढ़ी पर से गिर गई है। थोड़ी देर के बाद ही उसकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके वालों ने बछवाड़ा पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रीमा के मायके वाले भी पहुंचे। इसके बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतका की भाभी राखी देवी ने बताया की रीमा की शादी के दौरान हम लोगों ने दान-दहेज के साथ ही स्प्लेंडर मोटरसकिल भी दिया था। लेकिन उसी समय से पति राहुल, सास, ससुर, देवर बुलेट के लिए परेशान करते थे। सब मिलकर बराबर मारपीट किया करते थे। मारपीट कर मायके खम्हार पहुंचा देते थे। कल देर शाम 7 बजे फोन करके बताया गया कि सीढ़ी गिर गई है। फिर थोड़ी देर के बाद ही सूचना में दिया गया गया की फांसी लगा लेने के कारण मौत हो गई है। हम लोग मौके पर पहुंचे तो शरीर पर मारपीट का निशान था। पेट पर भी मारपीट का चिन्ह है। मारपीट करने के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है।सबने मिलकर बुलेट के लिए हमारी ननद को मार डाला। 

रीमा अपने पति राहुल कुमार के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर रोल्स बनाती थी और सोशल मीडिया पर वायरल करती थी। राहुल ने अपने साला को फोन करके बताया कि रीमा सीढ़ी पर से गिर गई है। थोड़ी देर के बाद ही उसकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके वालों ने बछवाड़ा पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रीमा के मायके वाले भी पहुंचे। इसके बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका की भाभी राखी देवी ने बताया की रीमा की शादी के दौरान हम लोगों ने दान-दहेज के साथ ही स्प्लेंडर मोटरसकिल भी दिया था। लेकिन उसी समय से पति राहुल, सास, ससुर, देवर बुलेट के लिए परेशान करते थे। सब मिलकर बराबर मारपीट किया करते थे। मारपीट कर मायके खम्हार पहुंचा देते थे। 

कल देर शाम 7 बजे फोन करके बताया गया कि सीढ़ी गिर गई है। फिर थोड़ी देर के बाद ही सूचना में दिया गया गया की फांसी लगा लेने के कारण मौत हो गई है। हम लोग मौके पर पहुंचे तो शरीर पर मारपीट का निशान था। पेट पर भी मारपीट का चिन्ह है। मारपीट करने के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है।सबने मिलकर बुलेट के लिए हमारी ननद को मार डाला। रीमा के ससुराल के पड़ोसी ने बताया कि रीमा अपने पति के नाम से फेसबुक चलाती थी और रील बनाती थी जिसे लोग देखते थे, इसीलिए को लेकर घर में लड़ाई झगड़ा होता था और इसी में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वही इस मामले में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात बछवारा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने आत्महत्या की है पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। ससुराल वाले और स्थानीय लोगों के द्वारा रील बनाने के विवाद में आत्महत्या की बात कही है वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

  

Related Articles

Post a comment