अग्निपीड़ित परिवारों के बीच चेक की वितरण करते क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार
- by Raushan Pratyek Media
- 11-Apr-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : कांटी क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के हिछड़ा गांव में शुक्रवार को अगलगी की घटनाएं घटित हुई थी। जिसकी सूचना उपरांत देर शाम ही क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार पहुंचे थे एवं उन्होंने सभी अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी लिये थे साथ ही मौके पर राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया था। इस बीच शनिवार को स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हुई आगलगी की घटना में 14 अग्निपीड़ितों के बीच 20 हजार रुपये की दर से सभी को चेक का वितरण किया साथ ही अन्य तरहों के राहत सामग्री वितरण करने के साथ-साथ प्रभावित परिवार पुरुष एवं महिलाओं के बीच वस्त्र का वितरण किया। इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि वे दो-तीन दिन में फिर से सभी प्रभावित परिवारों से मिलने आएंगे और सभी को आवास योजना की लाभ दिलवाने में वे अपनी अथक प्रयास करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मिलेगी उसके तहत लाभ दिलाया जाएगा अन्यथा के स्थिति में मुख्यमंत्री आवास योजना से सभी को पक्का मकान के लाभ दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि बीते दिन शुक्रवार को देर शाम ही गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत आने पर बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर त्वरित बिजली चालू करवाने की दिशा में कार्रवाई करने की निर्देश दिया था जिसके आलोक में शनिवार को गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है जिसका वे स्विच ऑन कर शुभारंभ भी कर दिए है। विधायक अजीत कुमार ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों के बीच भोजन की व्यवस्था, रोशनी के लिए जनरेटर, तिरपाल उपलब्ध कराया गया था। इस मौके पर कांटी सीओ पिंटू कुमार, मड़वन के सीओ मुकेश कुमार, जदयू के कांटी प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, अवधेश यादव, कृष्ण मोहन ठाकुर, प्रिंस शाही, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी, निर्मल कुमार चौधरी, नागेंद्र पंडित, शंभू प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...


Post a comment