कटिहार : काढागोला गंगा में एक लाख श्रद्धालु ने आस्था की लगाई डुबकी . गंगा दार्जलिंग सड़क पर जमी रही अपार भीड़ . प्रशासन मुस्तैदी से लगी रही
- by Raushan Pratyek Media
- 02-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पूजन स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ . एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई . गंगा दार्जलिंग सड़क पर अपार भीड गंगा स्नान को सारी रात एवं सारा दिन अपार भीड़ छोटी बड़ी गाड़ियो का हुजुम लगातार रविवार डेर संध्या तक चलता रहा . माध पूर्णिमा गंगा स्नान पूजा के लिए शनिवार की रात्री से रविवार की रात्री तक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ पूर्णिया , हरदा , समेली , कोढ़ा , फलका सहित कई जिला के श्रद्धालु परिवार के साथ काढागोला गंगा तट पर पहुंचकर स्वच्छ गंगा जल से स्नान कर आराधना की . गंगा स्नान को लेकर याता यात सुगम बनाने एवं बेहतर व्यवस्था में अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार , थानाध्यक्ष सुमेश कुमार पूरी मुस्तैदी के साथ अधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती कर तत्तपरता के साथ लगे रहे . सीओ एवं थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा घाट पर स्नान करने वाले स्थान पर गंगा रक्षक एनडीआरएफ की टीम बोट के साथ गोताखोर तैनात रही . एक भी श्रद्धालु को बेरिकेटिंग के बाहर जाने नही दिया गया . गंगा दार्जलिंग सड़क पर बरारी हाट से सिवाना एवं डाकबंगला चौराहा अण्डर पास , शहीद भगत सिंह चौक काढागोला , रेफरल चौक गाँधी ग्राम , उचला चौक पर बेरियर एवं पुलिस बल के साथ श्रद्धालु को घाट तक जाने एवं गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था में तब्दील किया गया . माघ पूर्णिमा गंगा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय यादव , संतोष यादव , अखिलेश यादव सहित समिति सदस्य सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे . काढ़ागोला गंगा घाट पर एक लाख श्रद्धालु ने आस्था की डुबकी लगाई . दक्षिणी भंडारतल पंचायत के मुखिया मो०इब्राहिम , सरपंच सरदार अरजुन सिंह , उपमुखिया सुनील मंडल आदि भी लगे रहे .


Post a comment