कटिहार : रामनवमी को नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ विशाल कलश शोभा यात्रा झाँकी के साथ निकाली गई . हरिद्वार की बाल साध्वी का होगा कथा प्रवचन सतसंग . कलकत्ता की आकर्षक झाँकी देखने को उमड़ी भीड
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के नगर पंचायत अन्तर्गत श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुडबाड़ी गुरुबाजार में रामनवमी पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ 501 कलश शोभा यात्रा के भ्रमण से हुआ . रामजानकी मंदिर समिति , श्रीकृष्ण सेवा संस्थान सह श्याम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भव्य झाँकी के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई . कलश शोभायात्रा ठाकुड़बाड़ी से निकलकर धर्मशाला मोहल्ला , अवधनगर , रजकटोला , बरारी बस्ती , भगवती मंदिर बरारी हाट , जागेश्वर उवि , डाकबंगला चौराहा , जयसवाल मोहल्ला होकर रामजानकी मंदिर यज्ञ स्थल में कलश यात्रा मत्रोच्चारण कर समाप्त किया गया . कलकत्ता के कलाकारों द्वारा आकर्षक झाँकी ने कलश शोभायात्रा में चार चाँद लगाये . आयोजन समिति ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ में हरिद्वार महामंडलेश्वर बाल साध्व दीदी पुष्पांजलि गिरि का नौ दिनों तक दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कथा प्रवचन प्रवाह होगा . इसके लिए मंदिर परिसर में भव्य पंडाल सहित सजाया गया है .


Post a comment