कटिहार में अवैध नशा के कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार
- by Manjesh Kumar
- 04-Aug-2026
- Views
कटिहार: बिहार में सरकार और पुलिस लगातार नशा के विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कटिहार के बरारी थानान्तर्गत बंका गाँव में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने नशा के एक कारोबारी मो बबलू को गिरफ्तार भी किया। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का कारोबार किया जाता है। सूचना के आधार पर बरारी और सेमापुर थाना की पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक तस्कर मो बबलू को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर 658 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ में जुट गई है और अवैध नशा कारोबार के इस रैकेट का भंडा फोड़ करने में जुट गई है।


Post a comment