कटिहार : रामनवमी की जुलुस को लेकर प्रशासन ने सभी समुदाय के साथ शांति समिति की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
- by Raushan Pratyek Media
- 24-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का जुलुस यात्रा को सौहार्द व शांति पूर्ण मनाने को लेकर एसएचओ सुमेश कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत के मंटू चौक में शांति समिति की बैठक कर आपसी भाईचारा बनाए रखने के साथ सामाजिक परिवेश में रहने की अपील की . उन्होंने लोगों से बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट करने या डीजे बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी . बजरंग दल का झंडा कहीं भी बिना सहमति के लगाने पर आपत्ति जताया तो निश्चित कार्रवाई होगी . आस्था एवं विश्वास के साथ समाज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण जुलुस निकालने एवं लाईसेंस लेने को जरूरी बताया . रामनवमी शांति समिति की बैठक में पूर्व प्रमुख रजनी कुमारी , विजय साह , जदयु नेता मो० बाबर , एसआई गौरव कुमार , शमीम , जहूर आलम , नईम अख्तर , पवन चौरसिया , आदित्य भगत , अंजार , मो० सलीम , रवि सिंह आर्या ,राजेश , दिनकर सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे.


Post a comment