कटिहार : सिख को अल्पसंख्यक दर्जा के बावजूद सुविधा नही मिलने का मुद्दा विस में उठाये जाने पर आमार जताया
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट .
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत बिहार में सिखों को अल्पसंख्यम का दर्जा देने के बावजूद सुविधायें नहीं दिये जाने का मुद्दा पटना सीटी विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा के उठाये जाने एवं मंत्री विजय चौधरी द्वारा बिहार के सिखों को अल्पसंख्यक विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिये जाने पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा , सिख गुरुद्वारा प्रबंध चेयरमैन सूरत सिंह नलवा , सेन्ट्रल सिख वेलफेयर सोसाईटी बिहार चेयरमैंन गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , मंत्री विजय चौधरी . मंत्री दिलीप जयसवाल , विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा का आभार जताया . उन्होंने कहा कि सरकार की सुविधाएं एक एक सिख तक पहुंचना चाहिये . ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरूबाजार काढागोला साहिब के प्रधान रंजीत सिंह , अरजन सिंह , भगत सिंह , कांतनगर प्रधान त्रिलोक सिंह , राजापाखर प्रधान कमल सिंह , भण्डारतल प्रधान अमरजीत सिंह , लक्ष्मीपुर प्रधान डब्बू सिंह , भैसदीरा प्रधान कुन्दन सिंह , महेशवा प्रधान अमरजीत सिंह , मधेली प्रधान , पूर्णिया प्रबंधक , कटिहार गुरुद्वारा प्रबंधकों ने सदन में सिख अल्पसंख्यकों की सुविधा को लेकर विधान सभा में सवाल उठाने पर साधुवाद दिया .


Post a comment