कटिहार : चैती छठ पूजा को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दे छठ व्रती महिलाएं सुख शांति की कामना की
- by Raushan Pratyek Media
- 24-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सरपंच अमीत कुमार के आश्रमटोला आवास पर छठ घाट में लोक एवं आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा में 36 घंटा का निर्जला उपवास कर व्रती महिलाएं मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को फल फूल प्रसाद से भरे सूप के समक्ष दूध गंगा जल का अर्ध्य देकर निष्ठा के साथ आराधना की . काफी संख्या में जुटे घर के छठ घाट में नीतेश चौरसिया , छोटू चौधरी , काजू सहित छठ व्रती महिलाएं एवं ग्रामीण ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर उपासना की . बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देकर चैती छठ पूजा का समापन होगा .


Post a comment