कटिहार : बकरीद पर्व को शांति सौहार्द के साथ मनाने का बैठक में लिया निर्णय . आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कड़ी कार्रवाई .
- by Raushan Pratyek Media
- 25-May-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी थानान्तर्गत .अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार व थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के संयोजन में बरारी थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में बकरीद का पर्व कुर्बानी का त्योहार को लेकर उपस्थित गणमान्य के व्दारा बताया गया कि बरारी की धरती सभी धर्मों के लोग त्योहार को आपसी भाई चारगी , एकता अखंडता बनाए रखते हुए जो मिशाल कायम रखा गया है वह हम सभी के सहयोग से बरक़रार रखा जायेगा . प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहार मनायेंगे . पदाधिकारी ने जिला शासन का स्पष्ट निदेश बताया कि कुर्बानी का त्योहार को शांति पूर्ण ढंग से मनाते हुए किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट नही करेंगे . कुर्बानी करते समय किसी भी प्रकार का वीडीयो बनाने से बचे. कुर्बानी वाले जगह
पर कुर्बानी के अवशेष को ढंक कर या उसे गडडा में रखकर मिट्टी से बंद कर रखने से अवशेष को चिल कोआ जानवर ना ले जाय . ताकि किसी ऐसे जगह पर ना ले जाये जिससे विवाद उत्पन्न हो . तीन दिन की कर्बानी में आस्था दिखे ताकि धार्मिक भावना का सम्मान हो . बैठक में पूर्व मुखिया नियमातुर रहमान , मुखिया नवल किशोर कौशिक , एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती , चन्द्रमोहन सिंह ,मसकुर आलम , सरपंच सरदार अर्जुन सिंह , अमीत यादव , बकरूददीन अंसारी ,मिथलेश यादव , अरविंद कुमार , जीतन यादव , आजाद अंसारी , तारकेश्वर भारती , सलीम , अंजार , शाहबुदीन , अमरजीत सिंह , अलीमुदीन , तेमुर आलम , शौकत अलि , महबूब आलम सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे .


Post a comment