कटिहार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणिकरण मे राज्य में दूसरा स्थान मिला
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरारी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणीकरण में गुणवत्ता के मानक को ससमय पूरा करने पर बिहार राज्य में सीएचसी बरारी को द्वितीय स्थान प्राप्त किये जाने पर पूरे अस्पताल में हर्ष का माहौल दिखा . सभी एक दूसरे की मेहनत एवं लगन को सार्थक करने के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो मुशर्रफ हुसैन के कुशल नेतृत्व एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मो एखलाक आलम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी के प्रसव कक्ष के सभी ए०एन० एम० पूनम कुमारी , पल्लवी कुमारी ,नेहा कुमारी , कुमारी रेखा , कुमारी नीलू ,कुमारी सारिका आर्या,श्रेया कुमारी ,कुमारी खुशबू ,कुमारी जया आरुषि , दीक्षा भारती , प्रियंका पंडित , सीता भारती , खुशबू कुमारी तथा चिकित्सा कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों के मेहनत से यह स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल किया . प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर मुशर्रफ हुसैन ने पूरी अस्पताल टीम का आभार जताते हुए इसी तरह से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में एक दूसरे के कंधा से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया .


Post a comment