करिहार : केन्द्रीय मंत्री चिराग से मिले जिलाध्यक्ष युवा लोजपा ने काढ़ागोला गंगा पूल सह सड़क की मांग को पुरजोर ढंग से रखा . दिल्ली स्थित विभागीय कार्यालय में की बात .
- by Raushan Pratyek Media
- 29-Mar-2026
- Views
बरारी करिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के पलटन पाड़ा निवासी सह लोजपा रामविलास के युवा जिलाध्यक्ष राजकिशोर पासवान देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर लोजपा ( रा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह एनडीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान से कार्यालय में बुके देकर उन्हे सम्मान दिया . जिलाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री से मिलकर कटिहार जिला की स्थिति एवं समस्या से अवगत कराते हुए बरारी विधान सभा क्षेत्र का ऐतिहासिक काढागोला गंगा घाट की भोगोलिक एवं अपराधिक स्थिति से अवगत कराते हुए किसानों की हजारों ए हेक्टेयर खेती योग्य भूमि एवं कटे गाँव से हुए विस्थापित परिवार की बहुप्रतिक्षित मांग काढागोला घाट से पीरपैंती के बीच गंगा पर पूल सह सम्पर्क पथ निर्माण कार्य जो लाखौ जनता के हित में है कराने की मांग पुरजोर ढंग से रखा . केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोजपा जिला युवाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि केन्द्रीय मंत्री गडकरी से काढ़ागोला घाट गंगा पूल बनाने पर बात कर आगे की कार्रवाई से अवगत कराऊंगा . वहीं राजकिशोर ने बताया कि मंत्री जी के आश्वासन से एकबार फिर काढ़ागोला घाट पीरपैंती के बीच गंगा नदी पर पूल बनाने की उम्मीद जगी है .


Post a comment