JDU MLA ने सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलने पर विफरे, लगाई जमकर फटकार..



मुजफ्फरपुर : कांटी के प्रथम विधायक सह महान स्वतंत्रता सेनानी व प्रखर समाजसेवी ,  शिक्षाविद स्वर्गीय यमुना प्रसाद त्रिपाठी के 35वां पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने स्वर्गीय यमुना प्रसाद त्रिपाठी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उपस्थित सभी लोगों से उनके आदर्श पर चलने की अपील किया। श्री कुमार ने कहा कि स्वर्गीय यमुना बाबू सर्वसमाज के उत्थान में अपनी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाए थे उनके बताए गए रास्ते पर चलने से ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने यमुना प्रसाद त्रिपाठी के नाम से बने पार्क का जिर्णोद्धार करवाने का निर्देश मौके पर उपस्थि मुख्य पार्षद व ईओ को दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनता ने उन्हें सेवा करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हर समय वे समर्पण भाव से लगातार निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, नगर परिषद के ईओ अजय कुमार, कांटी थानेदार रविकांत पाठक, बीपीआरओ काजोल कुमारी, मुख्य पार्षद दिलीप कुमार , पंडित शंभूनाथ चौबे, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, पूर्व सरपंच मुन्ना ठाकुर , मुरारी झा, रजनीश कुमार उर्फ फौजी साहब , दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, हीरालाल उर्फ मंकु पाठक, प्रभाकर चौधरी समेत कई लोगों थे.


इधर, क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने कांटी सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी  परिसर में फैले वयाप्त गंदगी, रखे कई गुमटी, होटल की सामग्री, एक्सरे केंद्र, पैथोलॉजी अन्य समेत कई खामियां देखकर जमकर विफर पड़े और उन्होंने संबंधित डॉक्टर व कर्मियों को तत्काल सभी खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने कहा कि पीएचसी में पीएचसी प्रभारी नहीं थे साथ ही पीएचसी में कई सर्टिफिकेट निर्गत करने व अन्य कार्य में अवैध उगाही की शिकायत क्षेत्र के लोगों ने की थी जिस मामले को उन्होंने काफी गंभीरता से लेते हुए पीएचसी का जायजा लेकर इन सभी मामले को तत्काल दूर करने का निर्देश पीएचसी प्रभारी को दिए हैं साथ ही इन सभी मामले की जानकारी सिविल सर्जन को भी दूरभाष पर दिये हैं। उन्होंने कहा की क्षेत्र के लोगों को इलाज एवं अन्य कोई कार्य करवाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका वे लगातार मोनिटरिंग करते हैं और समय-समय पर संबंधित विभागों का निरीक्षण व औचक निरीक्षण भी करते हैं। वही, बीडीओ आनंद कुमार विभूति ने विधायक के आदेश के आलोक में अनुपस्थित कई डाक्टर व कर्मी का हाजिरी काट दिया। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, पंडित शंभूनाथ चौबे, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, पूर्व सरपंच मुन्ना ठाकुर , मुरारी झा, रजनीश कुमार उर्फ फौजी साहब , दीपक कुमार उर्फ टुन्ना, हीरालाल उर्फ मंकु पाठक, प्रभाकर चौधरी समेत कई लोगों थे.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

  

Related Articles

Post a comment