जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद, दिए निवारण के निर्देश

पूर्णिया: प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने सेवा-संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल-07 आवेदन विभिन्न विभाग से संबंधित देकर अपनी-अपनी समस्याएं प्रभारी जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं।

प्रभारी जिलाधिकारी ने आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

  

Related Articles

Post a comment