जनगणना के पहले चरण के तहत मकानों की गणना पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
- by Manjesh Kumar
- 27-May-2026
- Views
पूर्णिया: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) के क्षेत्रीय कार्य के निरीक्षण/पर्यवेक्षण के निमित्त जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा नामित निरीक्षी पदाधिकारी संजीव कुमार ने जिले के कसबा नगर पंचायत एवं कसबा ग्रामीण चार्ज के कई प्रगणक के कार्यों का रेंडमली तरीके से स्थलीय निरीक्षण/पर्यवेक्षण किया गया, जो गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषप्रद पाया।
निरीक्षण के क्रम में प्रगणक के मोबाईल के HLO App में प्रविष्ट ऑकड़ो का मिलान संबंधित गृहस्वामियों से पूछ कर किया गया, जो सही पाया गया। प्रगणक द्वारा बनाया गया नजरी नक्शा स्पष्ट और कार्य के अनुरुप पाया। इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजीत कुमार, जनगणना कार्य निदेशालय के नोडल पदाधिकारी कुणाल कुमार, सुनील कुमार एवं संबंधित चार्ज के चार्ज अधिकारी उपस्थित थे।


Post a comment