मानसून सर पर लेकिन नहीं मिली जलजमाव की समस्या से निजात, लोगों ने नगर निगम पर उठाए सवाल

पूर्णिया: पूर्णिया नगर निगम को विकास के नाम पर करोड़ों की राशि आवंटित की जाती है ताकि हर जगह लोगों को मुकम्मल सुविधा मुहैया कराया जा सके। वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को लेकर शहर में समस्या बरकरार है। पंद्रह से बीस दिन बाद मानसून का मौसम आने वाला है ऐसे में वॉटर लॉगिंग की समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। निगम के फाइलों में तेजी से दौड़ती योजना का धरातल पर हश्र क्या होता है ये पानी से घिरा इलाका और यहां की तस्वीर देखकर समझा जा सकता है।‌ गली मुहल्ले और पानी में डूबा खेत नगर निगम के वार्ड 32 मिर्जापुर नया टोला लाल बाड़ी की है। हल्की बारिश में ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। हर जगह पानी ही पानी है और इसी पानी भरे रास्ते के बीच लोग आने-जाने को मजबूर हैं दूसरा कोई विकल्प नहीं है। यहां न पक्की सड़क है न नाला और न ही जल निकासी की व्यवस्था। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमलोग सालों से रोड नाला के लिए तरह रहे हैं। मिर्जापुर नया टोला लाल बाड़ी के रहनेवाले मोहम्मद निजाम अंसारी और मोहम्मद साजिद ने कहा कि नगर निगम के वरीय पदाधिकारी से लेकर महापौर तक को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। पानी भरे रास्ते के बीच बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल है। मरीज की तबियत खराब होने पर सबसे ज्यादा फजीहत होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में वार्ड पार्षद और मेयर का से कम कई बार गुहार लगा चुके हैं मगर सुध किसी ने नहीं ली। लोगों ने कहा कि सिर्फ वोट लेने के समय वोटरों की याद आती है मगर उसके बाद किसी को कोई मतलब नहीं है कुल मिलाकर कहें तो अपना काम बनता मुश्किल में रहे जनता।

  

Related Articles

Post a comment