बिहार में दो IAS समेत तीन ठिकानों पर SVU की छापेमारी, इस मामले में खंगाल रही दस्तावेज
- by Manjesh Kumar
- 19-Jun-2026
- Views
पटना: बीते दिनों टेंडर घोटाला के आरोप में गिरफ्तार रिशु श्री से पूछताछ के आधार पर SVU की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। SVU की टीम भारी सुरक्षा के साथ दो IAS अधिकारी समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची। टीम कई दस्तावेज खंगाल कर घोटाले से संबंध खोजने की कोशिश कर रही है। SVU की टीम आईएएस योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के ठिकाने पर कागजात खंगाल रही है।
दोनों पर आरोप है कि रिशु श्री की कंपनियों को टेंडर देने में काफी मदद की। इसके साथ ही मातृसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के ठिकाने पर तलाशी ली जा रही है। साथ ही रिश्तेदारों के साथ दिल्ली, गोवा समेत देश के अलग-अलग राज्यों में घूमे इसके अलावा आईएएस को रिशु श्री ने खुद आईफोन और महंगे तोहफे दिए।


Post a comment