जमीन विवाद में घर में घुस अपराधियों ने युवक की गोली मार की हत्या, पुलिस जुटी जांच में
- by Manjesh Kumar
- 16-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: जिले में जमीन विवाद को लेकर लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में कसबा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर पंचायत के डंगराहा गांव में हथियार से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर हो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक के सिर और सीने में गोली मार दी और आराम से फरार हो गया। मृतक की पहचान मोहम्मद कयूम के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहजहां के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कसबा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर साथ ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
मृतक के पिता ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। अहले सुबह तीन बजे के करीब अपराधी मुख्य गेट से घर में प्रवेश किया और नीचे सो रहे शाहजहां को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि टीन के गेट खड़खड़ाने की आवाज सुनकर जग गये। नीचे कमरे में पहुंचे तो बेटे को खून से लथपथ देखा। गंभीर रूप से घायल शाहजहां की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि 18 कट्ठा जमीन को लेकर जमीन विक्रेता और भू माफिया के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की गई। पुलिस पूरी घटना की तफ्तीश कर रही है अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।


Post a comment