पूर्णिया में नहीं है LPG की कमी, जिला प्रशासन ने कहा 'लोगों को घर तक पहुंचाया जा रहा है...'
- by Manjesh Kumar
- 23-May-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया जिला में 10205 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। गैस एजेंसियों के पास अभी भी 8257 गैस सिलेंडर गोदामों में रक्षित हैं। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि शनिवार को कुल 15172 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 10205 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जबकि अभी भी 8257 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एल पी जी गैस सिलेंडर कि स्थिति सामान्य है जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है।
नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा गैस उपभोक्ताओं से अपील किया गया है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग लाईन में लगकर नहीं कराए। नियमानुसार गैस की बुकिंग कराएं।समय पर पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ।गैस उपभोक्ताओं से अपील किया गया कि अनावश्यक रूप से गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाएं।नियमानुसार गैस सिलेंडर होम डिलीवरी एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से किये जा रहें हैं।


Post a comment