

विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रथम (ऑनलाइन) अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 26-Dec-2022
- Views
विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पूर्णिया के द्वारा ग्लोबल कॉन्फ्रेंस हब कोयम्बतूर, तमिलनाडु के सौजन्य से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ रीसेंट ट्रेंड्स इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी (ICMET 2022) का विधिवत शुभारंभ आज हुआ। यह संगोष्ठी 26/12/22 से शुरू होकर 27 दिसंबर को समापन होनी है। इस संगोष्ठी में 114 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाने हैं।
संगोष्ठी का प्रारंभ विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पूर्णिया के चेयरमैन एवम मुख्य संरक्षक रमेश चंद्र मिश्र के स्वागत संदेश से हुआ। इन्होंने अपने संबोधन में सभी शिक्षा बुद्धिजीवियों को मिलजुल कर ज्ञान के प्रसार व प्रचार को सुनिश्चित करने का आह्वान किया साथ ही विश्व के ज्ञान के संसाधनों पर मिलजुल कर काम करने की सलाह दी।मुख्य संरक्षक मंडल में शामिल वीवीआइटी के निदेशक डा अशेश्वर यादव,सचिव ई. राजेश चंद्र मिश्र,कोषाध्यक्ष ई.ब्रजेश चंद्र मिश्र ने इस संगोष्ठी के आयोजन में अपनी महती भूमिका अदा की। संरक्षक मंडल में शामिल प्राचार्य डा मनीष कुमार, उप प्राचार्य डा रविशंकर मिश्र, उप प्राचार्य अभिषेक प्रसून की योगदान सराहनीय रही। इस संगोष्ठी के संयोजक वीवीआईटी के सहप्रध्यापक डा. ओम प्रकाश सिंह ने इसकी सफलता सुनिश्चित करने में काफी मिहनत की है।
आज संगोष्ठी के प्रथम दिन दो सत्र आहूत किए गए। इसमें विभिन्न शोधार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।विद्या विहार इंस्टीट्यूट के प्राध्यापक, डा विजय कुमार मंडल, डा रविशंकर मिश्र, ई विवेक कुमार, ई. आशीष कुमार, ई. ऋक चैटर्जी, मनीष कुमार झा, विजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार झा, श्री राहुल कुमार एवम संस्थान की द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा प्रिया ने अपने शोध पत्र की प्रस्तुतिकरण दी। इस संगोष्ठी में देश विदेश के विभिन्न भागों के कई प्राध्यापकों ने अपने अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत किया। आज का दिन संगोष्ठी के सफलता के लिहाज से अपनी उपयोगिता एवम अकादमिक गरिमा को अक्षुण्ण रखी।
कल पुनः सुबह 9 बजे इस संगोष्ठी के द्वितीय दिवस की शुरुआत होनी है।

Post a comment