मुजफ्फरपुर में भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, उनके बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

मुजफ्फरपुर: शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अंत्योदय दर्शन के माध्यम से देश को नई दिशा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गायघाट पश्चिमी मंडल के बाघाखाल में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की धारा नही पहुंचती तब तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना अधूरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा सरकार पंडित के 'अंत्योदय' के उसी स्वप्न को धरातल पर साकार कर रही है।

गायघाट पश्चिमी मंडल के सभी पंचायतों में उनकी जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन सिंह, हरिवंश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार अविचल, सरोज सिंह, विक्रम कुमार, चंदन सिंह, वसंत सिंह, नवल किशोर सिंह, विजय सिंह, नंद किशोर सिंह, चंचल सिंह, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार, हितेश कुमार, रोहित कुमार, अजय कुंवर, अनिल चौधरी, प्रभात कुमार, संजय दिवाकर, राम नरेश सिंह, ललन सिंह, रावन पासवान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

रूपेश कुमार की रिपोर्ट 

  

Related Articles

Post a comment