CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कटिहार में राजद ने किया प्रदर्शन पुतला दहन

कटिहार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल ने कटिहार शहीद चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। 

राजद की ओर से बिहार समेत विभिन्न जिला मुख्यालयों पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई थी पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। कटिहार के शहीद चौक पर आयोजित कार्यक्रम में राजद की निवर्तमान जिला अध्यक्ष इसरत परवीन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान मौके पर कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही।

  

Related Articles

Post a comment