सीएम सम्राट अपराधियों को देते हैं नया नया आइडिया, तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर किया जोरदार हमला
- by Manjesh Kumar
- 24-Sep-2026
- Views
पटना: बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ महिलाओं के साथ सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम हो रही घटनाओं को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो देखा था, जिसमें वह खुद कह रहे थे कि रील बनाओगे तो मारे जाओगे, नहीं बनाओगे तो बच जाओगे। एक तरफ प्रधानमंत्री युवाओं को रील बनाने के लिए कहते हैं, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री, जिन पर खुद सात हत्याओं का आरोप है, युवाओं को नया आइडिया दे रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार के कुछ ऐसे भी मंत्री हैं, जो इन गंभीर मामलों को भी छिटपुट घटना बता देते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि इन लोगों ने बिहार का खजाना लूट लिया है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। इनसे बिहार संभल नहीं रहा है। जब से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से बिहार में राक्षस राज आ चुका है। वह न तो जुबान के पक्के हैं और न ही नाम तथा काम के आधार पर उन्हें वोट मिला है। वह सेलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं।


Post a comment