धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के पप्पू यादव, पूछा 'भगवान राम और कृष्ण पर टिप्पणी करने वालों पर इस्कॉन, बजरंग दल और वीएचपी क्यों हैं चुप?'

भागलपुर:  बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में सियासत तेज हो गई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ इस्कॉन, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने आवाज क्यों नहीं उठाई? पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को संत मानने से इनकार करते हुए कहा कि संत वह है जो मानव कल्याण की बात करता है। उन्होंने देश को बांटने का आरोप भी लगाया।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान पर भी पप्पू यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से बिहार और बिहारी गाली का पर्याय बन गए हैं। मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि उनके आचरण और व्यवहार के कारण 13 करोड़ बिहारियों की बदनामी हो रही है। पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह, हमाम में सभी नंगे हैं।

  

Related Articles

Post a comment