CM की सुरक्षा में तैनात जवान का घर ही नहीं सुरक्षित, बंद देख चोरों ने किया हाथ साफ
- by Pratyek Media
- 18-Apr-2026
- Views
पटना: राजधानी पटना में एक तरफ नई सरकार के गठन के बाद अपराध पर नियंत्रण के दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी मिल रही है कि बिहार के मुखिया CM सम्राट की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी के एक जवान के घर चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली। घटना राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी राजधानी गैस गोदाम के समीप की है। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी कर्मी अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे इस बीच चोरों ने उनके घर पर ही हाथ साफ कर लिया।
15 अप्रैल को कब सिक्योरिटी जवान घर वापस लौटे तो सन्न रह गए क्योंकि चोरों ने घर से बहुमूल्य एवं कीमती सामान चुरा ली थी। पीड़ित सिक्योरिटी जवान नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह 7 अप्रैल को माता वैष्णो देवी की दर्शन के लिए घर से निकले थे। करीब एक सप्ताह बाद 15 अप्रैल को जब घर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने बंद घर में चोरी कर ली है। उन्होंने डायल 112 को मामले की सूचना दी जिसके बाद शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
पीड़ित जवान ने बताया कि बंद घर में घुस कर चोरों ने दो अलमारी तोड़ कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवर की चोरी कर ली। फिलहाल पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।


Post a comment