सुल्तानपुर के बल्दीराय में धूमधाम से मनाया जा रहा है दशहरा का पर्व, रामलीला का भी हो रहा आयोजन
- by Manjesh Kumar
- 19-Oct-2026
- Views
सुल्तानपुर (उप्र): बल्दीराय में दुर्गा पूजा और रामलीला की धूम के बीच महेश जायसवाल ने कई पंडालों का किया शुभारंभ किया। गनापुर में तीन दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन, कटरा इसौली, बल्दीराय और आदमपुर में रामलीला का शुभारंभ किया गया। नवरात्रि के पावन पर्व पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान महेश जायसवाल ने पारा गनापुर में तीन दुर्गा पूजा पंडालों का फीता काटकर उद्घाटन किया और माता रानी का पट खोलकर दर्शन-पूजन का शुभारंभ कराया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
गनापुर में श्री डिवहारिन माता दुर्गा पूजा समिति, नव दुर्गा पूजा समिति और जालपा माता पूजा समिति के पंडालों का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही पूर्व प्रधान महेश जायसवाल ने कटरा इसौली और बल्दीराय में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन किया। आदमपुर ग्राम पंचायत में रामलीला का शुभारंभ किया, जबकि पूरे दुर्गा पाठक स्थित श्री नव दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी का पट खोला। इस मौके पर पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह दिखा। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि पर धार्मिक आयोजनों से बल्दीराय क्षेत्र भक्तिमय, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु।


Post a comment