मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना ज्ञान की नई उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट .



कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना - ज्ञान की नई उड़ान छात्राओं का  परिभ्रमण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .श्री गुरुनानक कन्या मध्य विद्यालय गुरुबाजार के बच्चों को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत पूर्णिया एवं अररिया के विभिन्न दर्शनीय स्थल यथा बायो डायवर्सिटी पार्क कुसियार गांव अररिया ,भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया , पूरण देवी मंदिर ,काली मंदिर,रानी सती मंदिर कसवा इत्यादि का भ्रमण कराया गया।बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान और उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगत सिंह के नेतृत्व में निकली परिभ्रमण टीम को वार्ड पार्षद श्री रामनाथ चौधरी पूर्व शिक्षा समिति अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद जायसवाल एवं सचिव अनिता कुमारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया . प्रधानाध्यापक भगत सिंह बताते हैं कि यात्रा का उद्देश्य बच्चों को किताबी दुनिया से बाहर निकालकर हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराना है। 

इससे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे जैव विविधता, विभिन्न स्थानों के ऐतिहासिक महत्व और वहां की पौराणिक कथाओं के बारे में जाना।

​ दोस्तों और शिक्षकों के साथ सफर का आनंद और सामूहिक चर्चा से बच्चों ने जाना कि

​शिक्षा का मतलब सिर्फ स्कूल की चारदीवारी नहीं, बल्कि दुनिया को करीब से देखना और समझना भी है। इस परिभ्रमण के सफल आयोजन के लिए संतोष कुमार , अजमल हुसैन , वसीम , सचिव अनिता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग का अविभावकों ने  आभार जताया .

  

Related Articles

Post a comment