बेगुसराय माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती:-हम विद्यार्थियों में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय मूल्यों का भी विकास करना चाहते हे:- प्राचार्य शीतल देवा
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Feb-2026
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगुसराय जिले के प्रसिद्ध माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में गुरुवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान वीरता शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ज़ी लर्न की रीजनल स्कूल डायरेक्टर ईस्ट ज़ोन चंद्रमा प्रधान शैक्षणिक निरीक्षण हेतु विद्यालय में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ रीजनल स्कूल डायरेक्टर ईस्ट ज़ोन चंद्रमा प्रधान एवं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल देवा ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर शिवाजी महाराज के अद्वितीय साहस, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया। इसी अवसर पर नेशनल साइंस ओलंपियाड NSO में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रीजनल स्कूल डायरेक्टर ईस्ट ज़ोन एवं प्राचार्या द्वारा प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों के मनोबल को और ऊँचा किया तथा विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को सुदृढ़ किया। रीजनल स्कूल डायरेक्टर ईस्ट ज़ोन चंद्रमा प्रधान ने अपने संबोधन में कहा की छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हमें साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। साथ ही, शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी विद्यालय की गुणवत्ता को दर्शाती है। विद्यालय के प्राचार्या डॉ. शीतल देवा ने कहा की हम विद्यार्थियों में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय मूल्यों का भी विकास करना चाहते हैं। आज का दिन हमें महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश देता है। विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने अपने संदेश में कहा की विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। इतिहास और विज्ञान दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर ही हम सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।


Post a comment