पटना विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठक के दौरान छात्र बैठे धरना पर, तोड़ा गेट का ताला भूख हड़ताल की घोषणा फिर...

पटना: शनिवार को राजधानी के पटना विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक के दौरान छात्र संगठनों ने भारी बवाल किया। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय के गेट पर ताला लगा दिया गया लेकिन बावजूद इसके छात्र मानने के लिए तैयार नहीं थे। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज गेट कर चढ़ कर नारेबाजी की और जम कर हंगामा किया। छात्र ताला तोड़ कर कैंपस में घुस गए और गेट कर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। सभी प्रदर्शनकारी छात्र संगठन AISA के सदस्य थे जिन्होंने कई मांग की। इस दौरान छात्रों ने भूख हड़ताल की घोषणा कर दी। हालांकि सीनेट की बैठक के बाद डीन और प्रॉक्टर ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांग सुनी और लस्सी पिला कर धरना खत्म करवाया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों की मांग पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि बैठक के दौरान हम अपने वीसी से मुलाकात कर कुछ मांग रखना चाह रहे थे लेकिन हमें रोक दिया गया और हमारे ही विश्वविद्यालय से बाहर कर दिया गया। छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी तो है लेकिन शाम 8 बजे बंद कर दिया जाता है जबकि कई छात्र देर रात तक पढ़ना चाहते हैं। इसके साथ हॉस्टल में मेस की व्यवस्था नहीं है, छात्रों को पढ़ाई के साथ ही खाना भी खुद से ही बनाना पड़ता है। वहीं हमारे हॉस्टल में अक्सर देर रात पुलिस घुस जाती है और सभी कमरों को जबरदस्ती खुलवा कर जांच करती है। हमारी मांग है सभी व्यवस्थाएं करते हुए हॉस्टल में पुलिसिया दमन बंद किया जाए।

  

Related Articles

Post a comment