कलश यात्रा के साथ चैत बसंत नवरात्र की शुरुआत


- खगनी में माँ दुर्गा नवाह परायण महायज्ञ का हुआ आयोजन


पूर्वी चंपारण जिले।के तुरकौलिया प्रखंड के बिजुलुपर पंचायत स्थित खगनी में चैत बसंत नवरात्र को लेकर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई।  या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: आदि मंत्रों के साथ मां शैलपुत्री देवी की पूजा आरंभ हुई। इसको लेकर इलाके में भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर दुर्गा मां की आराधना की। साथ ही माँ दुर्गा के प्राणप्रतिष्ठा व नवाह महायज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा भी निकाला गया। मंदिर के पुजारी बिनोद बाबा ने बताया  कि 12 वर्षों के तपस्या से माता की कृपा प्रदान हुआ। जिसके बाद यहाँ खगनी वाली माता के नाम से अष्टधातु की प्रतिमा का महासप्तमी के रोज प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। वही बाबा ने बताया कि बिहार, उत्तरप्रदेश व तराई क्षेत्र नेपाल के कई इलाकों से श्रद्धालु अपनी मन्नते मांगने आते है। यहाँ आने पर सभी भक्तों का मनोकामना पूर्ण होता है। छपरा बहास से आये कथावाचक जगदीश बाबा ने बताया कि पूजा समाप्त की तत्पश्चात एकम से नवमी तक संध्या रामचरित्र मानस की पूर्ण व्यख्या के साथ कथा पाठ का आयोजन किया जायेगा।

  

Related Articles

Post a comment