पूर्णिया में दवा प्रतिनिधि रहे सक्रिय बीपीएसआरए ने हड़ताल से बनाई दूरी



 



शहर में प्रस्तावित हड़ताल के बावजूद दवा प्रतिनिधि आम दिनों की तरह कार्य करते नजर आए। बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन पूर्णिया यूनिट के सभी सदस्यों ने सुबह से ही अपना नियमित कार्य प्रारंभ कर दिया।

बीपीएसआरए के स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रिन्स सिन्हा ने कहा कि यह हड़ताल राजनीति से प्रेरित है तथा इसका उद्देश्य कंपनियों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के सदस्य मरीजों और चिकित्सकों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्य करते रहेंगे।

बीपीएसआरए के ईएससीआरपी सिंह ने आरोप लगाया कि हड़ताल के नाम पर कुछ प्रबंधकों एवं तथाकथित कॉलिंग के जरिए फाइन के नाम पर वसूली की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से संगठन सहमत नहीं है।

हड़ताल को विफल बनाने में पूर्णिया यूनिट के वरिष्ठ सदस्य सरोज कुमार, सचिव रुपेश कुमार सिंह, अध्यक्ष ऋषि रत्नम, कोषाध्यक्ष कुणाल गुंजन, उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता तथा कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। संगठन ने दोहराया कि वे पेशेवर दायित्वों के निर्वहन और मरीजों की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

  

Related Articles

Post a comment