बिहार यूनिवर्सिटी : VC के आवास पर फेंका बम - कैम्पस में भय का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
- by Raushan Pratyek Media
- 06-Apr-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में वीसी आवास पर बम की आवाज के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई, दरअसल बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के सरकारी आवास के बाहर अज्ञात अपराधियों ने रविवार देर रात सुतरी बम फेंका. हालांकि इस घटना में किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई है. इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस हर एक बिंदुओ पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशो ने वीसी आवास के बाहर सुतली बम फेंक दिया. जिसका धमाका सुरक्षा गार्ड के कमरे के पास हुआ, घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इधर बम फेंकने की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी शुरू कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया, इधर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लग गए.
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने सूतरी बम फेंके जाने की बात कही, साथ ही कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है.
सवाल - क्या सुरक्षित है कैंपस ...
इस घटना ने यूनिवर्सिटी कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि घटना स्थल के पास ही यूनिवर्सिटी थाना मौजूद है, बावजूद इसके बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के बाद से कैंपस में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट.....


Post a comment