छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भागलपुर के पूर्व विधायक ने कही बड़ी बात, कहा 'सरकार अपना रही अड़ियल रवैया...'
- by Manjesh Kumar
- 24-Jul-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व नगर विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छात्र-छात्राएं परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। अजीत शर्मा ने कहा कि जब छात्रों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़क पर उतरे तो उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है।
पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है जबकि पेपर लीक जैसे गंभीर मामले पर सरकार को जवाब देना चाहिए अजीत शर्मा ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों की मांगों और उनके अधिकारों के समर्थन में हमेशा खड़ी रहेगी।


Post a comment