शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद बेगूसराय में आतिशबाजी, एक दूसरे को मीठा खिला मनाई जश्न
- by Manjesh Kumar
- 25-Jul-2026
- Views
बेगूसराय: बेगूसराय में नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में आंदोलन के बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेंन्द्र प्रधान का इस्तीफा के बाद AISF ने जमकर जश्न कर मनाई। डीएम आफिस के पास कार्यकताओं ने आतिश बाजी की और एक दूसरे को अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने छात्र एकता की जीत बताते हुए जमकर नारेबाजी की। AISF के राष्ट्रीय सचिव अमिन हमजा और जिला सचिव अमरेश कुमार ने कहा कि छात्रों के आंदोलन की पहली जीत है कि केन्द्र सरकार झुकी और मंत्री का इस्तीफा हुआ है।
सरकार हिटलर शाही के रूप में काम कर रही थी इसलिए झुकना पड़ा था और लगातार दिल्ली से लेकर बिहार और अन्य राज्यों में छात्रों के लगातार आंदोलन के बाद सरकार झुकी और मंत्री का इस्तीफा हुआ है। हम लोगों की मांग है कि बेगूसराय सहित छात्रों पर हुए मुकदमा को वापस लिया जाए और जिस छात्र ने आत्महत्या की है उसको मुआवजा दिया जाए। बेगूसराय में भी आंदोलन के दौरान पत्र और लाठी चार्ज हुआ था उसमें दो फिर दर्ज की गई है। इसमें एक फिर में 1500 अज्ञात और एक में 1200 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।


Post a comment