मुजफ्फरपुर में बागमती नदी फिर उफनाई, ग्रामीणों में भय, प्रशासन अलर्ट
- by Manjesh Kumar
- 07-Aug-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से उत्तर बिहार की कई नदियां उफान पर है। नदी के बढ़ते जलस्तर के बाद लोगो में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जबकि कई प्रमुख नदियों में शामिल बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसका असर अब मुजफ्फरपुर जिले के कई पंचायतों में भी दिखने लगा है। इधर कटरा प्रखंड की बर्री, बासघट्टा पंचायत समेत कई गांव पानी तेजी से फेल रहा है, जबकि गायघाट प्रखंड के भी कई क्षेत्रों में बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के बाद तेजी से पानी फैल रहा है। पानी बढ़ने से ग्रामीणों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा और दहशत का माहौल है।
गौरतलब है कि बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर से मुजफ्फरपुर जिले के औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के कई पंचायत हर वर्ष बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। वही जलस्तर में वृद्धि के बाद ग्रामीणों में संभावित बाढ़ के खतरा को लेकर डर सताने लगा है। हालाकि प्रशासन संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट मोड पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवाजाही, खान-पान और आजीविका पर इसका सीधा असर पड़ता है। दैनिक जीवन भी पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की ओर से मिलने वाली राहत और सहायता समय पर नहीं मिलती। उनका कहना है कि जो मदद पहले मिलनी चाहिए, वह बाढ़ विकराल रूप लेने के बाद पहुंचती है।
आपको बता दें की बागमती नदी का पानी जैसे जैसे निचले इलाकों में तेजी से फेल रहा है ऐसे में कई क्षेत्रों में आवागमन की भी समस्या आ जाती है। लोग घरों को छोड़कर उच्चे स्थलों पर जाने को मजबूर हो जाते है। हालांकि बाढ़ जैसी स्थिति अभी उत्पन्न नही हुई है। इधर बागमती नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से प्रशासन नजर बनाए हुई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक एहतियात बरतने और राहत संबंधी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए है।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment