मतदाता सूची में नाम जोड़ने को ले छात्र छात्राओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान

अश्वनी कुमार ब्यूरो रिपोर्ट

समस्तीपुर/हसनपुर :  मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता रोसड़ा अमित कुमार  एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर जय किशन  के द्वारा हसनपुर कॉलेज हसनपुर एवं न्यू इंडिया शुगर मिल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसनपुर रोड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया की  अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2023,01 अप्रैल 2023 ,01 जुलाई 2023, एवं 01 अक्टूबर 2023 के आधार पर जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण होगी वे सभी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन बी एल ओ के पास या प्रखंड कार्यालय में दे सकते है।नाम जोड़ने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो ,जन्म का प्रमाण ,आवासीय प्रमाण जमा करना है।साथ ही वे वोटर हेल्प लाइन एप्प या एनवीएसपी पोर्टल पर स्वयं आवेदन कर सकते हैं। दिनांक 03/12/2022 एवं 04/12/2023 को सभी मतदान केंद्र पर विशेष अभियान के तहत कैम्प का आयोजन किया जाएगा।उपस्थित छात्रों से अपना नाम एवं मित्र नातेदारों के नाम जोड़वाने एवं जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। मोके पर शम्भु प्रसाद,राजेश रंजन राय, प्राचार्य ब्रह्मानंद राय, छोटे प्रसाद सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे ।

  

Related Articles

Post a comment