सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मेगा श्रृण शिविर में बरारी में 25 करोड़ की श्रृण स्वीकृति कर 15 करोड़ कृषि श्रृण वितरण किया. लखपति दीदी भी हुई लाभान्वित .
- by Raushan Pratyek Media
- 14-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय कटिहार द्वारा प्रखंड के तीन बैंक शाखाओ कालिकापुर हाट , सुखासन एवं सेमापुर शाखा में मेगा कृषि श्रृण आउटरीच कार्यक्रम भव्य उदघाटन मुख्य अतिथि ने बैंक के संस्थापक सरसोराबजी पोचखानवाला के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया . तालियो की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया . मेगा कृषि श्रृण आऊटरीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी इंदुशेखर , जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड )अमीत कुमार , अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने कार्यक्रम में क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों , सेंट नारी शक्ति ( लखपति दीदी) , पीएमएफएमई एव अन्य कृषि योजनाओं के अन्तर्गत कुल 25 करोड़ की श्रृण स्वीकृति में 15 करोड़ की श्रृण का वितरण किया गया . श्रृण वितरण मेगा शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्रिय प्रबंधक अमृतेश परमार्थ ने बताया कि बैंक की विभिन्न कृषि , स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं कृषि सशक्तिकरण , महिला सशक्तिकरण एवं वित्तीय समावेशन देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है . मुख्य अतिथि इंदुशेखर ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कटिहार क्षेत्र सहित बरारी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है . उन्होंने स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं से पंचसूत्री कार्यक्रम के अनुरूप कार्य करने की अपील की . बताया गया कि जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 27 शाखाएँ ग्राहकों की सेवा में कार्यशील है . मेगा श्रृण वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं , किसान एवं बीमा योजनाओं के लाभार्थी एवं बैंक शाखा प्रबंधक एवं कर्मी मौजूद रहे .


Post a comment